डेस्क:
पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की हालत फिर गंभीर बताई जा रही है। बुधवार की देर रात उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई है। दरअसल उन्हें बार-बार दौरे पड़ रहे हैं। डॉक्टरों ने उनके सिर का सीटी स्कैन कराया तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली है। राजू श्रीवास्तव के जलदी ठीक करने के लिए अब दवा के साथ दुआओं का भी सहारा लिया जा रहा है। काशी विश्वनाथ धाम और उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप हो रहा है।

कैलाश खेर ने भी कहा था 21 संतों से मृत्युंजय जाप कराने को
राजू श्रीवास्तव के बड़े भाई सीपी श्रीवास्तव ने बताया, ''दिमाग में सूजन के चलते पानी मिला है। डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक बताई है।'' जिसके बाद परिवार के लोग और कई रिश्तेदार दिल्ली AIIMS पहुंचे हैं। बता दें कि कॉमेडियन की हालत गंभीर होने पर सिंगर कैलाश खेर ने भी राजू श्रीवास्तव के लिए 21 संतों से मृत्युंजय जाप कराने के लिए कहा था। परिवार अब धार्मिक आस्थाओं के साथ राजू की अच्छी सेहत के लिए प्रयास कर रहा है।

जिम में वर्कआउट करने के दौरान आया था हार्ट अटैक
कॉमेडियन को जिम में वर्कआउट करने के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। जहां पहले उनका ब्रेन इलाज पर प्रतिक्रिया नहीं दें रहा था लेकिन फिर उनकी स्थिति में सुधार आई थी।